Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 4:37 am

रशियन के धोखे में फस रहे है भारतीय , हाथ में हथियार देकर जबरन यूक्रेन के बॉर्डर पर भेज रहे है।

13,09,2025 / रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का दायरा अब भारतीय युवाओं तक पहुँच गया है। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि पढ़ाई और छोटे-मोटे काम के लिए रूस गए कई भारतीय युवाओं को धोखे से सेना में भर्ती कर दिया गया है। इन्हें जबरन हथियार थमा कर यूक्रेन के मोर्चे पर भेजा जा रहा है।दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश सामने आया जिसमें राजस्थान के ग्राम दीपपुरा राजाजी निवासी संदीप सुंडा दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संदीप ने बताया कि उन्हें हथियार चलाना तक नहीं आता, फिर भी उन्हें जबरन युद्धभूमि में भेज दिया गया। उनके साथ दर्जनभर भारतीय युवक और दिखाई दे रहे हैं, जो डरे और असहाय नजर आ रहे हैं। सभी युवकों को अपनी जान की चिंता सताने लगी है।संदीप ने बताया कि वे रूस में पढ़ाई कर रहे थे और पार्ट-टाइम एक स्टोर पर काम भी करते थे। इस दौरान उन्हें एक एजेंसी के जरिए नौकरी का ऑफर मिला, जिसमें कहा गया था कि ड्राइवर की पोस्ट पर उन्हें 2 लाख रुपये महीना मिलेगा। आकर्षक ऑफर के कारण उन्होंने सहमति दे दी। इसके बाद उनसे रशियन भाषा में लिखे एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए गए। असली खेल यहीं हुआ कॉन्ट्रैक्ट की आड़ में उन्हें सेना में भर्ती कर सीधे बॉर्डर पर भेज दिया गया।यह मामला उजागर होने के बाद भाजपा नेताओं ने विदेश मंत्री और रूस स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। नेताओं ने आग्रह किया है कि संदीप समेत सभी भारतीय युवाओं को जल्द से जल्द खोज कर सुरक्षित भारत लाया जाए।अब बड़ा सवाल यही है कि भारत सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाएगी। क्या संदीप और अन्य युवा सुरक्षित स्वदेश लौट पाएंगे, या फिर उन्हें रूस-यूक्रेन के इस खूनी संघर्ष में लड़ते रहना पड़ेगा? यह मामला न केवल इन युवाओं के जीवन से जुड़ा है, बल्कि विदेशी धरती पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़ा करता है।यह घटना साफ करती है कि जंग की आग में फंसे निर्दोष नागरिक सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं। अब सबकी निगाहें भारत सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!