गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास

 गुरुग्राम,1 जून 2026।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली, जहां अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।

 

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

 

गुरुग्राम में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मैट पर बैठकर सामूहिक योग करते नजर आए। विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

 

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि योग न केवल भारत की पहचान है, बल्कि यह पूरे विश्व को जोड़ने का माध्यम भी बन चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!