Breaking News
गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक सम्पन्न

May 30, 2026 2:07 pm

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा

– कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश

– केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

गुरुग्राम, 28 मई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में चल रहे कचरा निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि बंधवाड़ी प्लांट में प्रतिदिन होने वाले कचरा निस्तारण कार्य की रिपोर्ट हर 24 घंटे में उनके पास भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

बंधवाड़ी प्लांट में वर्तमान में दो एजेंसियां कचरा निस्तारण का कार्य कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने साइट को जल्द से जल्द साफ करने के उद्देश्य से एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर साइट को पूरी तरह साफ किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए अलग साइट की पहचान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि पुराने कचरे के निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य

निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की है। सरकार का लक्ष्य देश के 50 शहरों को चयनित कर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहरों के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शहर देश की पहचान होते हैं और विदेश से आने वाले लोग सबसे पहले इन्हीं शहरों को देखते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधवाड़ी वेस्ट साइट को एक वर्ष के भीतर पूरी तरह साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश

मनोहर लाल ने बैठक के दौरान बंधवाड़ी वेस्ट साइट की नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश भी दिए, ताकि साइट पर हो रहे कार्य की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर लगातार नजर रखी जा सकती है।

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने शहर के सभी वार्डों को सात हिस्सों में विभाजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि क्षेत्रवार निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मिशन मोड में लागू किया जाए और नागरिकों को साफ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, डीसी उत्तम सिंह, पुलिस आयुक्त शिबास कविराज, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडगटा, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह, नगर निगम फरीदाबाद की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ प्रीतपाल सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!