दिल्ली मेट्रो से बेहतर है मेरठ मेट्रो ,तस्वीर देखकर आप दंग रह जायेंगे।

SHARE:

12 सितम्बर 2025 / दिल्ली मेट्रो को देश की शान कहा जाता है। 2002 से चली यह मेट्रो आज राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी है। रोजाना लाखों यात्री इससे सफर करते हैं और ट्रैफिक जाम से राहत पाते हैं। लेकिन अब चर्चा में है मेरठ मेट्रो, जो दिल्ली से जुड़कर पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर बदलने वाली है। सवाल उठता है – क्या मेरठ मेट्रो दिल्ली मेट्रो से बेहतर होगी?दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर से भी ज्यादा फैला हुआ है। यह राजधानी के कोने-कोने तक पहुंचता है। लेकिन मेरठ मेट्रो, असल में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का हिस्सा है। यह सिर्फ शहर के भीतर नहीं, बल्कि दिल्ली-गाजियाबाद-Meerut कॉरिडोर को जोड़ती है। यानी यात्रियों को तेज रफ्तार, सुविधाजनक और बिना ट्रैफिक की यात्रा मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो औसतन 35-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है।

वहीं, मेरठ मेट्रो का डिज़ाइन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक के लिए किया गया है। यह सिर्फ तकनीकी छलांग नहीं, बल्कि आने वाले समय का ट्रांसपोर्टेशन मॉडल है। इसमें हाईटेक ट्रेन कंट्रोल, ऑटोमेशन और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं होंगी।दिल्ली मेट्रो जहां रोजाना 60 लाख से ज्यादा यात्रियों की जरूरतें पूरी करती है, वहीं मेरठ मेट्रो खास तौर पर दिल्ली और वेस्ट यूपी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इससे मेरठ से दिल्ली आने-जाने वाले छात्र, कारोबारी और नौकरीपेशा लोगों को घंटों की बजाय मिनटों में मंज़िल तक पहुंचने का फायदा होगा।

तो क्या मेरठ मेट्रो दिल्ली मेट्रो से बेहतर है? नेटवर्क और कवरेज में दिल्ली मेट्रो अभी भी आगे है, लेकिन तकनीक, रफ्तार और आधुनिकता के मामले में मेरठ मेट्रो आने वाले समय में राजधानी की मेट्रो को टक्कर देती नजर आ सकती है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य