Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 5:27 am

कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, मानहानि रद्द करने की याचिका वापस

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। कंगना ने अपने खिलाफ दर्ज मानहानि केस को खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने यह याचिका वापस ले ली। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला केवल री-ट्वीट का नहीं है, बल्कि इसमें अतिरिक्त टिप्पणी की गई है, जिसे ट्रायल के जरिए परखा जाना जरूरी है।यह पूरा विवाद वर्ष 2021 के किसान आंदोलन से जुड़ा है। उस समय कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर एक महिला प्रदर्शनकारी को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने उस महिला को शाहीन बाग आंदोलन की चर्चित बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो बताया था। इस टिप्पणी को लेकर किसान संगठनों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद कंगना के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई।सुप्रीम कोर्ट में कंगना की ओर से दलील दी गई थी कि उनका ट्वीट किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के उद्देश्य से नहीं था। उनका कहना था कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है और इसे आपराधिक मामले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन अदालत ने यह तर्क मानने से इंकार कर दिया और कहा कि यह मामला महिला की गरिमा से जुड़ा है, जिसकी सच्चाई केवल ट्रायल में सामने आ सकती है।अब यह केस निचली अदालत में आगे बढ़ेगा। कंगना रनौत को वहां अपनी सफाई पेश करनी होगी। गौरतलब है कि कंगना अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिरती रही हैं, और यह मामला भी उसी सिलसिले की एक कड़ी माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!