एथेनॉल से अमेरिका के किसानों को फायदा होगा -केजरीवाल

 

दिल्ली 4 अगस्त: दिल्ली की सियासत आज उस वक्त गरमा गई जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने पहुंचे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक दिया। इसके बाद सड़क पर धरना, प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर राजनीतिक आरोप… यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम भी इस विवाद में आ गया।

आखिर पूरा मामला क्या है?अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी का दावा है कि लाखों लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा जाना था। लेकिन फ़िरोज़शाह रोड के पास दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पार्टी नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया। धरने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सरकार E20 नीति को आगे बढ़ाने के पीछे अमेरिकी दबाव में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से एथेनॉल खरीद रहे हैं, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं और वाहन मालिकों को नुकसान होगा। यह केजरीवाल का आरोप है। केजरीवाल का आरोप हैँ की नरेन्द्र मोदी अमेरिका से इथेनोल खरीद रही हैँ जिससे वहां के किसानो को फायदा होगा भारत के किसानो को नही…

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!