उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक सैदिग्ध को गिरफ्तार किया है जो मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान भेजने का काम करता था आरोपी मोहम्मद जफर पर मौलाना मसूद अजहर की भड़काऊ और जेहादी तकरीरे सोहल मीडिया के जरिये साझा कर लोगो को जेहाद के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगा है।
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा जाता था
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक सूचना मिली थी की एक व्यक्ति मदरसे के नाम पर चंदा लेकर उस रकम को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भेजा जाता था जो भारत में जिहाद के उद्देश्य से भेज रहा है सूचना की पुष्टि के बाद एटीएस ने जांच शुरू की मोबाईल फ़ोन और सोशल मीडिया की जांच के दौरान ए मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सप्प ग्रूपो में आरोपी के सक्रिय होने की बात सामने आई है

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया की पढाई के दौरान उसने जैश ए मोहम्मद और जिहाद व मुजाहिदों की शहादत सम्बंधित साहित्य पढ़ा था इसके बाद वह मौलाना मसूद अजहर के प्रभाव में आया और मुजाहिद बनने की इच्छा जताई. उसके बाद जफर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और उसने जिहाद में मदद करने की पेशकश की हैंडल की ओर से उसे एक पाकिस्तानी बैंक खाता दिया गया, जिसमें उसने रकम भेजने का प्रयास किया, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हुआ. इसके बाद आरोपी ने बाइनेन्स अकाउंट की मांग की इस दौरान वो कई और पाकिस्तानी संदिग्धों के संपर्क में आया. एटीएस के मुताबिक, उसने बाइनेंस के जरिए यूएसडीटी में कई बार रकम भेजी।
एटीएस के मुताबिक, आरोपी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए चेहरा ढक कर जिहाद और खिलाफत से संबंधित बयान देता था. उसके मोबाइल फोन से कई पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं. इनमें जिहाद और चंदे से संबंधित बातचीत भी मिली है. मोहम्मद जफर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है. उसने पहले मेरठ में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई की थी.


















