August 24, 2026 4:50 am

कर्मचारियों के हित सर्वोपरि-अनिल विज

कर्मचारियों के हित सर्वोपरि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुनी अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें, जल्द समाधान का आश्वासन दिया

चंडीगढ़, 21 अगस्त – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी स्थित उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि है जिन्हें हल कराने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, सामान वेतन सहित अन्य मांगों को उठाया जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इन मांगों को लेकर विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकत की और मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री अनिल विज ने संघ की मांगों पर जल्द चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर इनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!