तावडू में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। 

तावडू में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
तावडू, 1 अगस्त (नरेश मैहंदीरत्ता): डीएसपी अभिमन्यू लोहान के नेतृत्व में सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च तावडू शहर, सदर थाना और मौहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी भी तरह बाधित न हो और आम लोगों को परेशानी न हो। यह सुनिश्चित करना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई कि वह यात्रा के सुचारू रूप से गुजरने में मदद करें। डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में यात्रा को लेकर जागरूकता का संदेश देना और कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने यात्रा के रूट को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बाहरी वाहनों के लिए रूट संबंधी निर्देश दिए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त दिशा निर्देश भी लागू किए गए हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने उम्मीद जताई कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांति और कानून के दायरे में संपन्न होगी और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!