नई दिल्ली- 29 जुलाई
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर संसद परिसर में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं सांसद संजय भाटिया ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से साझा की।
अपने सोशल मीडिया संदेश में संजय भाटिया ने लिखा कि संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति आदरणीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके स्नेहपूर्ण शब्द और शुभकामनाएँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
संसद परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा में सांसद संजय भाटिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार प्रश्न उठाने और संसद के माध्यम से आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि संसद के वर्तमान मानसून सत्र में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को राज्यसभा में निरंतर उठा रहे हैं, जिनमें हरियाणा के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दे शामिल हैं। संसदीय कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।
















