Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 1:02 am

Patna / बिहार के सियासी मैदान में जमकर होगा सुर संग्राम।

17 October 2025 / बिहार की सियासत में इस बार सिर्फ नारों और भाषणों की गूंज नहीं, बल्कि सुर और ताल की भी नई झंकार सुनाई दे रही है। क्योंकि मैदान में उतरे हैं दो स्टार  मैथिली ठाकुर और खेसारी लाल यादव।सबसे पहले बीजेपी ने बड़ा दांव खेला  मैथिली ठाकुर को पार्टी में शामिल किया, और तुरंत बाद उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब, अलीनगर मैथिली के लिए बिल्कुल नया इलाका है, और यही वजह है कि कुछ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उन्हें बाहरी या पैराशूट कैंडिडेट बता रहे हैं। लेकिन मैथिली की पहचान सिर्फ लोक गायिका तक सीमित नहीं है वो आज मिथिलांचल की संस्कृति का चेहरा बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, और उनकी आवाज़ बिहार की सीमाओं से बहुत दूर तक जाती है।

दूसरी तरफ, आरजेडी ने भी अपनी पिच तैयार कर ली है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को मैदान में उतारकर। खेसारी छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतलब एक तरफ मिथिलांचल का स्वर, दूसरी तरफ भोजपुरिया जोश! दोनों अलग-अलग इलाकों से हैं, लेकिन एक समानता है दोनों राजनीति के नए खिलाड़ी हैं, लेकिन जनता के दिलों में पुराने फेवरेट।

जब ये दोनों मंच पर आएंगे, तो बिहार की रैलियां सिर्फ राजनीतिक नहीं रहेंगी  मनोरंजन से भरपूर होंगी।
मैथिली जब लोकगीतों में अपनी मधुर आवाज बिखेरेंगी और खेसारी जब अपने भोजपुरी जोश से मंच को थर्राएंगे, तो भीड़ झूम उठेगी।कहा जा रहा है कि दोनों दल अपने स्टार चेहरों को सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं, बल्कि राज्यभर की सभाओं में प्रचार के लिए भेजेंगे।तीसरा मोर्चा भी दिलचस्प है।
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी इस रेस में अपना स्टार जोड़ा भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर सीट से टिकट दिया है।

यानी अब बिहार की राजनीति में तीन सुर हैं  मैथिली, भोजपुरी और जन सुराज का नया साउंड।छठ गीत से चुनावी गीत तक,मैथिली ठाकुर के “सीताराम विवाह” जैसे गीत हों या खेसारी लाल यादव का “छपरा छठ मनाएंगे” दोनों कलाकारों ने अपने-अपने लोकगीतों से पहचान बनाई है। अब वही लोकल सुर राजनीति के ग्लोबल मंच पर गूंजने वाले हैं।

कहानी का सार यही है
अबकी बार बिहार का चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं,
ये एक सुरीला संग्राम है।
जहाँ एक तरफ होंगी बीजेपी की सुरकन्या मैथिली ठाकुर,
और दूसरी ओर आरजेडी का शूरवीर खेसारी लाल यादव।

और तीसरी तरफ है जन सुराज के रितेश पांडेय।

अब देखना ये है कि जनता को कौन-सा “राग” ज्यादा भाता है
भोजपुरीया जोश या मिथिलांचल की मिठास!

और वैसे तो भारतीय जनता पार्टी ने तमाम भोजपुरिया कलाकार को अपनी पार्टी में पहले ही शामिल कर लिया है इसलिए इस बार मंच पर केवल राजनितिक बयार ही नहीं बल्कि सुर संग्राम भी देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!