August 24, 2026 7:12 am

ट्रिपल राईडिंग करने वाले 2264 वाहन चालकों के चालान करके लगाया 22 लाख 64 हजार का जुर्माना।

गुरुग्राम: 13 अगस्त 

* यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा ट्रिपल राईडिंग करके यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई।

* दिनाँक 01.07.2026 से दिनाँक 31.07.2026 तक गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा ट्रिपल राईडिंग करके यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 2264 वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 22 लाख 64 हजार रुपए है।

* गुरुग्राम यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं भी ट्रिपल राइडिंग जैसे खतरनाक व्यवहार से बचें और अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

* यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, औद्योगिक इकाइयाँ, मेट्रो स्टेशन एवं रिहायशी क्षेत्रों में एलईडी वैन व अन्य माध्यमों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें। यातायात पुलिस गुरुग्राम नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए 24×7 प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!