दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़, ढोल, नंगाड़ों के साथ स्वागत

परिजनों ने बांटी मिठाई, ढोल-नंगाड़ों पर झूमे

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़, ढोल, नंगाड़ों के साथ स्वागत

नई दिल्ली, 4 अगस्त- कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर भारत लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की ओर से उनके प्रतिनिधि बनकर पहुंचे खेल मंत्री  गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और भारत माता के जयकारों व फूल बरसाकर खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल दिया है।

इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा के खेल मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक पल हैं और एक भावुक क्षण भी हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में जोरदार प्रदर्शन किया है, इससे न केवल हरियाणा बल्कि भारत का नाम ऊंचा हुआ है। खिलाड़ियों के सम्मान में आज यह भीड़ उमड़ी है, जो उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर रही है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गए सभी खिलाड़ियों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरकार की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का सपना है कि हरियाणा के खिलाड़ी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करें और आगे बढ़ते रहें। हरियाणा सरकार की खेल नीति ने प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल दिया है।

भारत की जमीन पर पैर रखते ही मंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत 

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम खिलाड़ियों के दिल्ली पहुंचने से पहले ही आईजीआई पहुंच गए थे। उनके साथ गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह, फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्विनी मलिक भी मौजूद रहे। जैसे ही खिलाड़ी आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने फूल मालाओं के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पगड़ी पहनाई और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

खिलाड़ी बोले ये तो शुरूआत है, ओलंपिक तक जाएंगे


इस दौरान खिलाड़ियों ने बातचीत करते हुए कहा कि ये तो महज शुरूआत है, लक्ष्य ओलंपिक है। गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर साक्षी चौधरी ने कहा कि जीत के बाद ऐसा लग रहा है कि कोई सपना है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका पहला गोल्ड है। आगे एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स में भी मेडल जीतने की पूरी कोशिश रहेगी। बाक्सर जैस्मिन ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि देश के लोगों द्वारा विजेता खिलाड़ियों का इतना सम्मान हो रहा है। इस जीत में कोच और परिवार का बहुत सहयोग रहा। बाक्सर प्रीति पंवार ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि हर प्रतियोगिता में और ज्यादा इंप्रूवमेंट करे। बॉक्सर सचिन सिवाच ने कहा कि जीत के बाद बहुत खुशी है, आगे एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन करना है।

परिजनों ने बांटी मिठाई, ढोल-नंगाड़ों पर झूमे
आईजीआई एयरपोर्ट पर रात 10 बजे से ही अलग-अलग प्रदेशों के खिलाड़ियों के आने की शुरूआत हो गई थी। हरियाणा के खिलाड़ियों की फ्लाइट रात 2 बजे पहुंची। इससे पहले ही एयरपोर्ट परिसर में ढोल-नंगाड़े, बीन और बैगपाइपर की धुन बजनी शुरू हो गई थी। खिलाड़ियों का ज्यों ही आगमन हुआ पूरा एयरपोर्ट गूंजायमान हो गया। परिजनों ने जीत की खुशी में मिठाई बांटी वहीं ढोल-नंगाड़ों पर जमकर झूमे भी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!