Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 23, 2026 3:52 am

रिश्वत के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

रिश्वत के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 जुलाई। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), टोहाना के दो कर्मचारियों को ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में एफआईआर संख्या 24 दिनांक 14.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन में नाम परिवर्तन करने के एवज में DHBVN कार्यालय, टोहाना में कार्यरत सत्यनारायण (यूडीसी) तथा विनोद (क्लर्क) द्वारा ₹12,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

अपील
एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक ए एस चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!