Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 2:12 am

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी…. ऊर्जा मंत्री अनिल

इस बरस सावन में अजब बात हुई… नोटों की बरसात हुई!” पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी…. ऊर्जा मंत्री अनिल विज अलग अंदाज पर जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को दी 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें, हाइड्रोजन ट्रेन देश की ऐतिहासिक उपलब्धि – ऊर्जा मंत्री  अनिल विज

अंबाला-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, व्यापार, पर्यटन और उद्योग को होगा बड़ा लाभ

जींद से रवाना हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज – अनिल विज

हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है – अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने  अम्बाला में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद में में किए गए लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया

चण्डीगढ, 17 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पूरे हरियाणावासियों की ओर से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का हरियाणा आगमन पर अलग अंदाज में स्वागत करते हुए पंक्तियां सुनाई ‘‘इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थी बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगातें लाएं हैं’’। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से सोनीपत के बीच चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन देश के लिए बहुत ही बडी उपलब्धि है। विज ने आज अम्बाला में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा जींद में में किए गए लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जींद से सोनीपत के बीच आज चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन को सबसे बड़ी बात की संज्ञा देते हुए कहा कि हरियाणा का नाम आज इतिहास में लिखा गया है, क्योंकि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है, क्योंकि कोयला, तेल व गैस जैसे संसाधन सीमित है और समाप्त होते जा रहे हैं।ऊर्जा मंत्री विज ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर बल देते हुए कहा कि अब हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन हमारे वायुमण्डल बहुत बडी मात्रा में उपलब्ध है पंरतु यह भी ठीक है कि यह हाइड्रोजन अकेले नहीं मिलती, यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर एचटूओ पानी बनकर मिलती है या कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ मिलकर मिथेने के रूप में मिलती है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन को इन तत्वों से अलग करके और कम्बशन करके ऊर्जा तैयार की जाती है और उसके बाद ट्रेन को चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का चलना देश की बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार से देश सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, और हरियाणा में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नई योजनाओं को आरंभ किया जाएगा। इनमें हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए सोलर लगवाने हेतू योजना पर कार्य किया जा रहा है जिसके तहत पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घरों में एक प्रकार से मुफ्त में लगा दें और यदि कोई किसी प्रकार की राशि की कटौती की जानी होगी तो अमुक उपभोक्ताओं के बिजली बिल से वसूल कर ली जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को भी मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाकर दिया जाएगा और सब्सिडी सहित अन्य राशि को किस्तों में वसूल कर लिया जाएगा। इन योजनाओं के लागू होने से इन सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को किसी बैंक के चक्कर नहीं काटने पडेंगें।विज ने कहा कि ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी का हरियाणा आगमन पर हरियाणा वासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं’’। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने ओर भी अन्य सौगातें दी हैं। उल्लेखनीय है कि जिनमें अंबाला-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग विशेष रूप से अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों के साथ संपर्क और भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 1,184 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। यह आधुनिक चार-लेन राजमार्ग हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से यात्रा का समय कम होगा, सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार आएगा तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन और माल परिवहन को नई ऊर्जा व गति मिलेगी।

इस राजमार्ग पर 13 प्रवेश एवं निकास बिंदु, लगभग 29 किलोमीटर सर्विस रोड, 7 व्हीकुलर अंडरपास, आधुनिक पुल एवं उन्नत जल निकासी व्यवस्था जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ लाखों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास का ऐसा सशक्त मार्ग है जो अंबाला, काला अम्ब, हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तर भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।गौरतलब है कि इसी प्रकार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज, कोरियावास (नारनौल) में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल जैसी परियोजनाएं हरियाणा को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगी। वहीं, सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास हमारी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक बुनियादी ढांचे के समन्वित विकास का प्रतीक है।कार्यक्रम के उपरांत श्री विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में  विज ई-वाहन से बिना सुरक्षा दल के पहुंचे और लोगों को हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश भी दिया। इस मौके पर नारायणगढ की विधायक  शैली चौधरी, पूर्व मंत्री  असीम गोयल, पूर्व विधायक  पवन सैनी, पूर्व विधायक संतोष सारवान, अंबाला की मेयर सुश्री अक्षिता सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!