Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।

NH- 48 नरसिंहपुर FOB के नजदीक हरसरू सैक्टर 35 ट्रांसमिशन लाईन नरसिंहपुर खांडसा की 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित। यातायात गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों का कराया सुगम संचालन।

दिनांक 18 जुलाई 2026

आज दिनांक 18.07.2026 को NH- 48 नरसिंहपुर FOB के नजदीक 66 KV की केबल सड़क पर अचानक टूट कर गिर गई थी। जिस कारण इस मुख्य सड़क मार्ग पर रुकने के कारण बाधित हो गया था। जिस पर गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहनों को रुकवाया ओर इस केबल आमजन और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित प्रबंध किए। इस दौरान यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए लिए ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की गई। जिसमें दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को राजीव चौक और हीरो होंडा चौक से SPR रोड से क्लावरलीफ व बसई रोड़ पर डाइवर्ट करके जयपुर की ओर निकला गया इसके अलावा जिन वाहन चालकों को जयपुर से दिल्ली की ओर जाना था उन सभी वाहनों को खेड़कीदौला के पास बने के पास बने क्लोवरलीफ की सहायता से द्वारका एक्सप्रेसवे और SPR रोड से होते हुए राजीव चौक व हीरो होंडा चौक के रास्ते NH -48 पर भेजा गया। इस केबल के टूटने के दौरान यातायात करीब 30-40 मिनट तक प्रभावित रहा। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संपर्क करके उपरोक्त केबल को सुरक्षित मुख्य सड़क मार्ग से हटवाया गया और करीब 30-40 मिनट बाद इस मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात का सुगमता पूर्वक संचालन कराया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!