Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 10:55 pm

मछुआरों का देश कैसे बना सबसे अमीर /आज इजरायल से युद्ध करने को तैयार।

सोचिए…एक मुल्क कभी मोती चुनकर गुजारा करता था,,,,,मछुआरे थे, खानाबदोश थे…गरीबी थी।और आज…वही मुल्क…दुनिया की ऊर्जा राजनीति का सबसे बड़ा खिलाड़ी है।नाम है — क़तर।और अब…यही क़तर…सीधे टकरा रहा है इजरायल से।,,,,एक तरफ़… गैस और डॉलर की ताक़त,दूसरी तरफ़… मिसाइल और बंदूक की शक्ति।आज हम आपको बताएंगे ऐसी कहानी जो सिर्फ दो देशों की नहीं पूरी दुनिया के संतुलन की है।,,,,,,,

9 सितंबर 2025 वो तारीख जब राजधानी दोहा पर इजरायल ने हवाई हमला किया निशाना था हमास से जुड़े ठिकाने।क़तर बोला —ये हमारी संप्रभुता पर सीधा हमला है।,,संयुक्त राष्ट्र ने आलोचना की।यूरोपियन कमीशन ने चेतावनी दी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी नाखुशी जताई।और फिर…क़तर ने तुरंत 14–15 सितंबर को अरब और इस्लामी देशों की आपात बैठक बुला ली।लेकिन सवाल है…आख़िर ये क़तर है कौन?100 साल पहले…12 हज़ार वर्ग किलोमीटर का रेगिस्तानी टुकड़ा।लोग या तो मछली पकड़ते थे,या समुद्र में गोता लगाकर मोती चुनते थे।1930 के दशक में…जापान ने मोती की खेती शुरू की।क़तर की पूरी अर्थव्यवस्था तबाह हो गई।1950 तक हालात ऐसे हुए…कि आबादी सिर्फ़ 24 हज़ार रह गई।लोग पलायन करने लगे।

यानी…ये मुल्क एक विफल कहानी बनने की कगार पर था।

और फिर आया इतिहास बदलने वाला पल।1939 — दुखान इलाके में तेल का भंडार मिला।लेकिन युद्ध की वजह से…1949 तक निर्यात शुरू नहीं हुआ।1971 — नॉर्थ फ़ील्ड की खोज।धरती पर सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार।दुनिया का 10% रिजर्व सिर्फ़ क़तर में।धीरे-धीरे…क़तर LNG का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया।2000 के दशक में… GDP ग्रोथ 20% से ऊपर।2021 तक प्रति व्यक्ति आय 61 हज़ार डॉलर।PPP के हिसाब से 93 हज़ार डॉलर।यानि… सबसे अमीर मुल्क।अमीरी के साथ आया सत्ता परिवर्तन।1995 — शेख हमद बिन खलीफा ने अपने पिता से सत्ता छीनी।1996 — अल-जज़ीरा लॉन्च हुआ।क़तर की आवाज़ दुनिया भर में गूँजने लगी।2022 —

 

FIFA World Cup।दुनिया ने देखा…ये मुल्क सिर्फ़ गैस-तेल का नहीं,बल्कि सॉफ्ट पावर का भी बादशाह है।

लेकिन अब… असली जड़ समझिए तो ये है — फ़िलिस्तीन।1948 संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को बाँट दिया।एक हिस्सा — इजरायल बना।बाकी में — वेस्ट बैंक और गाज़ा। यहीं से शुरू हुई दुश्मनी।फ़िलिस्तीनी बोले — हमारी ज़मीन छीनी गई।इज़रायल बोला — ये हमारा वतन है।नतीजा — पहली अरब–इज़राइल जंग।लाखों फ़िलिस्तीनी शरणार्थी बन गए।आज तक कैंपों में जी रहे हैं।”गाज़ा पट्टी — छोटा सा इलाका।20 लाख से ज्यादा लोग।इजरायल ने नाकाबंदी लगा दी।खाना कम, दवा कम, बेरोजगारी ज़्यादा।यानि गाज़ा — एक खुली जेल।”और यहीं से पैदा हुआ हमास।हमास का नारा स्पष्ट था —इजरायल को कभी मान्यता नहीं देंगे।उनका रास्ता — सशस्त्र संघर्ष।रॉकेट दागे गए, आत्मघाती और असाधारण हमले हुए।आज हालात यूँ हैं —गाज़ा से हमास रॉकेट दागता है।इज़रायल Iron Dome से उसे रोकता है।फिर पलटवार करता है।कभी तीन दिन की लड़ाई।कभी 11 दिन का युद्ध।हज़ारों लोग मारे गए।ज़्यादातर — फ़िलिस्तीनी आम नागरिक।

और यहाँ आता है कतर का रोल।क़तर कहता है — हम गाज़ा के लोगों की मदद कर रहे हैं।दुनिया के सामने वह राहत दिखाता है।लेकिन इजरायल आरोप लगाता है —यह मदद सिर्फ़ इंसानों तक नहीं जाती…बल्कि हमास की मशीनरी तक पहुँचती है।यानी क़तर — गाज़ा की लाइफ लाइन भी है,और इजरायल के लिए — दुश्मन का सप्लायर भी।और अब फर्क दिखता है —क़तर ने मुस्लिम देशों को जोड़ा।14–15 सितंबर की आपात बैठक बुलाई।सोचिए —अगर तुर्की, ईरान, सऊदी, मिस्र, पाकिस्तान जैसे नाम खुलकर क़तर के साथ खड़े हो गए…तो ये सिर्फ़ एक द्विपक्षीय झड़प नहीं रहेगी।यह बन जाएगी — एक व्यापक संकट।अगर मुस्लिम वर्ल्ड एकजुट हुआ…तब तस्वीर बदल जाएगी — तुरंत।तेल और गैस की सप्लाई को खतरा।स्टॉक मार्केट में हलचल।वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित।अमेरिका और यूरोप को दखल देना पड़ेगा।

यहाँ अमेरिका के लिए बड़ा दुविधा का पल है।अमेरिका — इजरायल का सबसे बड़ा सहयोगी।वहीं कतर में उसका सबसे बड़ा एयरबेस  मौजूद है।यदि लड़ाई भड़की…तो अमेरिका किसके साथ खड़ा होगा?अपने पुराने मित्र इजरायल के साथ?या उस देश के साथ जहां उसका सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर और राजनीतिक हित जुड़े हैं?यूरोप की हालत भी नाज़ुक है।रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप ने कतर से LNG पर निर्भरता बढ़ाई है।अगर कतर की गैस सप्लाई रुकी…तो यूरोप फिर से ऊर्जा संकट में फंस सकता है।गरमियों की बंद पड़ी चूल्हों की तरह, सर्दियों में घर ठंडा हो सकते हैं।”और अगर अरब देश कतर के समर्थन में आएं…OPEC+ की नीति बदल सकती है।तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।दुनिया की अर्थव्यवस्था हिचक सकती है — विशेषकर उभरती अर्थव्यवस्था प्रभावित होंगी।

भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट है।1973 से भारत–क़तर के रिश्ते मज़बूत।भारत क़तर से LNG खरीदता है।और कतर भारत में निवेश करता है।2024 में प्रधानमंत्री मोदी क़तर गए।2025 में कतर के अमीर ने भारत का दौरा किया।भारत ने कहा — हल सिर्फ़ कूटनीति से निकलेगा।भारत किसी का पक्षधर नहीं बनेगा — दोनों के साथ रिश्ते बनाए रखेगा।लेकिन क़तर के सामने दीर्घकालिक चुनौती बड़ी है।उसकी आमदनी अब भी मुख्यतः तेल और गैस पर टिकी है।दुनिया तेज़ी से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रही है।और आज क़तर दुनिया में उच्च ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करने वालों में है।यानि आज की ताकत — कल उसकी कमजोरी बन सकती है।”

कभी मोती चुनने वाला क़तर…आज डॉलर और गैस से अमीर है।लेकिन इसी ताकत ने उसे इजरायल जैसी सैन्य ताक़त से भिड़ा दिया है।अब सवाल ये है —क्या कतर की गैस और डॉलर…इज़रायल की मिसाइल और बंदूक के सामने टिक पाएंगे?या फिर…ये जंग…आख़िरकार कूटनीति की मेज पर ही सुलझेगी?ये थी आज की हमारी स्टोरी …
क़तर, इजरायल, फिलिस्तीन और हमास का संगम।एक ऐसी कहानी जो सिर्फ़ मध्य-पूर्व नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के संतुलन को चुनौती दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!