Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 5:30 am

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ किया विभिन्न स्थानों का दौरा।

गुरुग्राम, 12 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मानसून के दौरान जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि अगले वर्ष मानसून के समय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजीव चौक के निरीक्षण के दौरान दिए सख्त निर्देश। 
राजीव चौक पर निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनएमटी अंडरपास की सफाई, मरम्मत और लाइट की व्यवस्था 24 सितंबर तक पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि ये अंडरपास पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और उपयोग होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एस्केलेटर की सफाई और मरम्मत के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे 24 सितंबर को दोबारा दौरा करेंगे, इसलिए तब तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने डीटीपी आर.एस. बाट को क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने और संबंधित थाना इंचार्ज की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए, ताकि आगे दोबारा अतिक्रमण न हो। जीएमडीए अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजीव चौक से मेदांता की ओर जाने वाली सडक़ के किनारे ड्रेन निर्माण का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इस पर लगभग 5.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और लक्ष्य है कि इसे अगले मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए।
सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक निरीक्षण

सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक सडक़ का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने डीपीजी कॉलेज के पास बादशाहपुर ड्रेन क्षेत्र का जायजा लिया। जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि एसपीआर पर ड्रेन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद इस पूरे क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। हीरो होंडा चौक पर अधिकारियों ने बताया कि उमंग भारद्वाज चौक तक एनएचएआई द्वारा बड़ी ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने जोर देकर कहा कि ड्रेनों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाए।
बहरामपुर और नरसिंहपुर क्षेत्र का निरीक्षण
बहरामपुर रोड पर निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां ड्रेन निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसे भी अगले मानसून से पहले पूरा करने की योजना है। वहीं नरसिंहपुर क्षेत्र में मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंद पड़ी कल्वर्ट की सफाई तुरंत कराई जाए।उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी विभागों को तालमेल बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। गुरुग्राम के नागरिकों को मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग तय समय सीमा में कार्य पूरा करें, ताकि अगले वर्ष मानसून आने से पहले शहर पूरी तरह तैयार हो।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!