August 24, 2026 6:23 am

भिवानी के दीपक बामल को मिली करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्र

भिवानी, 13 अगस्त

सामाजिक व राष्ट्रहित में लगातार सराहनीय कार्य करने वाले भिवानी निवासी दीपक बामल को करणी सेना में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अब तक के निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में करणी सेना के मुख्य कार्यालय से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। वे अब तक करणी सेना में युवा शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हे अब करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। यह नियुक्ति करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राखी गर्ग के निर्देशानुसार की गई। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि दीपक बामल के जुडऩे से संगठन को और मजबूती मिलेगी और वे जल्द ही पूरे देश में करणी सेना के विस्तार का कार्य तेजी से पूरा करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बामल ने कहा कि वे अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते है तथा विश्वास दिलाते है कि संगठन के मूल उद्देश्यों पर चलते हुए सामाजिक व राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए युवाओं को एकजुट व प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस नई नियुक्ति पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!