नितिन नबीन के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

गुरुग्राम पहुंचे नितिन नबीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गुरुग्राम में भव्य स्वागत

गुरुग्राम, 8 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के गुरुग्राम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नितिन नबीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, कुलदीप यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी वरुण चौहान सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नितिन नबीन का गुरुग्राम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय : सर्वप्रिय त्यागी

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गुरुग्राम की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव और उत्साह का विषय है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेतृत्व, मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। भाजपा संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के बल पर लगातार मजबूत हो रहा है।

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि गुरुग्राम के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके गुरुग्राम आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प मजबूत हुआ है।

नितिन नबीन के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा : सुनीता दुग्गल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है।

सुनीता दुग्गल ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद है और पार्टी का विस्तार बूथ स्तर तक और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को प्राथमिकता देते हुए काम करते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई दिशा देगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

संगठन की मजबूती और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता : गोपाल शर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने भी नितिन नबीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

स्वागत कार्यक्रम में दिखा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के दौरान गुरुग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण दोहराया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, कुलदीप यादव सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरुग्राम दौरा संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!