राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले वीडियो पर रिजिजू की टिप्पणी, अब कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले वीडियो पर रिजिजू की टिप्पणी,अब कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक वीडियो को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रिजिजू ने राहुल गांधी के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनके विचारों में बदलाव की बात कही थी। अब इस पूरे मामले पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में राहुल गांधी महिलाओं की स्वतंत्रता, अधिकार और उनकी क्षमताओं को लेकर अपनी बात रखते नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं के भीतर काफी ऊर्जा और क्षमता है, लेकिन कई बार उन्हें अपनी बात रखने और अपनी कल्पनाओं को खुलकर सामने लाने का अवसर नहीं मिल पाता।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक प्रगति तब तक संभव नहीं है, जब तक वहां की महिलाएं अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे नहीं बढ़ पातीं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महिलाओं को अपनी बात स्वतंत्र रूप से रखने और समाज में बराबरी का स्थान हासिल करने का अवसर देने पर केंद्रित होना चाहिए।

राहुल गांधी के इस वीडियो को री-पोस्ट करते हुए किरेन रिजिजू ने इसे कांग्रेस की ओर से सकारात्मक संदेश बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर राहुल गांधी के विचारों में बदलाव दिखाई दे रहा है। रिजिजू ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस अब महिला आरक्षण कानून का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।

गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच हाल के दिनों में संसद के अंदर मुलाकात भी हुई है। संसद में जारी गतिरोध के बीच रिजिजू और राहुल गांधी की करीब दस दिनों के भीतर दो बार बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, हालिया बातचीत में परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!