गुरुग्राम में सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, कमल का फूल उल्टा कर जताया विरोध

 

गुरुग्राम में सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, कमल का फूल उल्टा कर जताया विरोध

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-नौ स्थित ईएसआई अस्पताल के समीप सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है और मार्ग पर बने गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खराब हालत को लेकर कमल का फूल उल्टा कर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि सेक्टर-नौ मार्ग का कई बार निर्माण और मरम्मत कार्य कराया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ। बारिश के बाद जलभराव, टूटे रास्ते और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जाम और दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ता है।

यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता पंकज डावर के नेतृत्व में आयोजित किए जाने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित विभाग सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करते हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल लगातार बने हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सड़क एक साल भी ठीक हालत में नहीं टिकती, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था की जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!