July 27, 2026 7:06 pm

नांगल चौधरी में एकीकृत मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब के विकास को मिलेगी गति-अमित कुमार अग्रवाल

नई दिल्ली, 27 जुलाई

हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली, हरियाणा भवन में सोमवार को महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) परियोजना की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी श्री सुशील सारवान, नारनौल के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट श्री अनिरूद्ध यादव शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन हरियाणा मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह बैठक मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब परियोजना के प्रस्तावित विकास, संचालन और रखरखाव को लेकर आयोजित की गई। इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट किया जायेगा।

बैठक में आयुक्त एवं सचिव श्री अमित अग्रवाल ने परियोजना स्थल पर अब तक किए गए कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की समीक्षा की। उन्होंने हितधारकों से प्रतिक्रिया परियोजना के निर्बाध और कुशल निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए उद्योग विशेषज्ञों से बहुमूल्य सुझाव, रणनीतिक विचार और इनपुट मांगे।

इस बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें सीमेंस, केईसी इंटरनेशनल, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, डीआरए इन्फ्राकॉन, टाटा समूह प्रमुख रहे।

आयुक्त एवं सचिव ने बैठक में शामिल हुए सभी हितधारकों को उनके बहुमूल्य सुझावों और उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन विचार-विमर्शों से प्राप्त फीडबैक इस ऐतिहासिक परियोजना की अंतिम कार्यान्वयन रणनीतियों को तैयार करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। जो आगे चलकर हरियाणा और उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को बदल कर रख देगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!