Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 3:43 am

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें – दुष्यंत चौटाला

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें – दुष्यंत चौटाला

जेजेपी ने चौ. देवीलाल और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर व ग्रंथ भेंट करके सोनम वांगचुक का बढ़ाया हौसला

जंतर-मंतर पर जाकर दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने सोनम वांगचुक के संघर्ष का किया समर्थन

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 17 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक के संघर्ष का समर्थन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान जेजेपी नेताओं ने सोनम वांगचुक को संघर्ष की मिसाल जननायक चौधरी देवीलाल और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और जननायक ग्रंथ भेंट करके उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। साथ ही जेजेपी नेताओं ने 20 दिनों के अनशन के बाद लगातार सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की।


पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह जन आंदोलन अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगा, लेकिन सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनसे विनम्र आग्रह किया है कि वे अपना अनशन विराम दें और इस संघर्ष को सामूहिक शक्ति, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त आंदोलन के लिए नेतृत्व का स्वस्थ और सुरक्षित रहना उतना ही आवश्यक है। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने सभी से आह्वान किया कि सभी सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें।वहीं जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोनम वांगचुक की सभी मांगों को जायज बताया और कहा कि युवाओं के हित में आज देश की खराब शिक्षा व्यवस्था को बदलने की बात हो रही है इसलिए जेजेपी मजबूती के साथ वांगचुक के साथ खड़ी है और 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च को जेजेपी का पूरा समर्थन रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि भूख हड़ताल के कारण दिनों-दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ती जा रही है, लेकिन सत्ता में बैठे अहंकारी लोगों में जरा भी इंसानियत नहीं बची है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब शासन सिर्फ भेदभाव करें और न्याय न करें तब एक इंसान इसके खिलाफ संघर्ष की लौ पर तप रहा हो और सरकार उसकी सुध न लें तो उस सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती है? इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान, दिल्ली जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर, चंद्रभान राठी, सुहागवीर, सुरेंद्र ठाकरान, उपेंद्र कादियान, राजू पाई, दीपक डागर, इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, रंजीता सिंह, मोन्टी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!