गुरुग्राम 17 जुलाई
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा आज बड़े ही धूमधाम से श्री जगन्नाथ, सुभद्रा तथा बलराम की रथ यात्रा निकाली गई , जिसमे लाखों लोगो ने भगवान के दर्शन कर लाभ लिया I रथ यात्रा के दर्शन करने के साथ ही मार्ग मे सैकड़ों स्थानो पर उसका स्वागत किया गया वही भगवान के रथ का रस्सा खेंचने और हाथ लगाने की भी होड़ लगी रही
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट गुरुग्राम आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस महा महोत्सव आयोजन मे यात्रा सेक्टर 10 ए से प्रारंभ हुई जिसमे सबसे पहले भगवान का स्वागत , तदुपरांत हांडी का छप्पन भोग, सांस्कृतिक आयोजन, और दोपहर मे महा भंडारा कर यात्रा का शुभारंभ किया गया I यात्रा सेक्टर 10 ए से शुरू होकर खांडसा रोड सब्जी मंडी होते हुए डी ए वी स्कूल के आगे से होते हुए 4-8 मरला, पटौदी रोड होते हुए सेक्टर 10 ए काम्युनिटी सेंटर परसमापन हुई I अनुमानित लाखों भक्त जनो ने भगवान के श्री दर्शनों का लाभ लिया I यात्रा मार्ग पर सैकड़ों जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया I काम्युनिटी सेंटर पर गौर आरती और सांसकृतिक आयोजन, कीर्तन और महा प्रसाद के साथ संपन्न हुई I यहां भी हजारो की संख्या मे भक्त जन उपस्थित रहे I
उल्लेखनीय है कि कि पुरी का प्रधान पर्व होते हुए भी यह रथयात्रा पर्व पूरे भारतवर्ष में लगभग सभी नगरों में श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जाता है। जो लोग पुरी की रथयात्रा में नहीं सम्मिलित हो पाते वे अपने नगर की रथयात्रा में अवश्य शामिल होते हैं परंतु तीर्थ दर्शन फल पुरुषोत्तम क्षेत्र पुरी में ही सम्भव है। उत्साहपूर्वक श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचकर लोग अपने आपको धन्य समझते हैं। ऐसे मे गुरुग्राम की धरा पर जहां पुरे भारत के हर धर्म और जाति के लोगो का समन्वय है उसमे ऐसे आयोजन समाज को एक जुट करने का भाव सार्थक करते है I
यात्रा मे अजय गोयल, अजय अग्रवाल,मनीष सिंगला, शिवचंद् गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंकज गर्ग, ऋतु गुप्ता, राहुल गर्ग, सुधांशु गौड़, सतीश गुप्ता, मिकी गर्ग, नवीन, प्रमोद मित्तल, राकेश मित्तल, राजेश बंसल जुलाना, अशोक बंसल, प्रमोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रत्ना गुप्ता, मनीषा का योगदान सराहनीय रहा
















