Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 21, 2026 2:23 pm

देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान जरुरी : प्रो. असीम कुमार घोष 

अलीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान जरुरी : प्रो. असीम कुमार घोष
– हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गांव घामड़ोज-अलीपुर व कन्हई के प्राथमिक विद्यालयों का किया दौरा
– प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, प्राथमिक विद्यालयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में अभिभावकों व शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण
गुरुग्राम, 28 अगस्त।
 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा जितनी बेहतर होगी, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को जिला के गांव घामड़ौज-अलीपुर व कन्हई के राजकीय कन्या संस्कृति मॉडल प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावकों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों से संवाद किया।
पंचायती राज व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर वे प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति (चांसलर) है लेकिन उच्चतर शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा पर भी उनका विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों की इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से संवाद में कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर समय-समय पर विद्यालय में शिक्षकों से बातचीत करें। आप शिक्षा व्यवस्था व विद्यालय में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे और इस कार्य में पंचायती राज व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।
अलीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ भी पढ़ाई-लिखाई व खेल कूद को लेकर बातचीत की। साथ ही विद्यालयों के परिसर में मिड डे मील, पीने के पानी, शौचालय आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों से भी पढ़ाई के सिलेबस को लेकर चर्चा की और विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, कन्हई में खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों में पहले तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप अपने कोष से 50 हजार रुपए की वित्तिय सहायता भी देने की घोषणा की। वहीं गांव घामड़ोज-अलीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी इस दौरान उपस्थित रही।
इस अवसर पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, डीईओ कैप्टन इंदू बोकन, रेडक्रॉस के सचिव विकास कुमार, घामड़ोज की सरपंच साधना रानी, अलीपुर की सरपंच पूनम डागर सहित अन्य गणमान्य व्यञ्चित उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!