Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 11:05 am

बादल फटने के कारणों के संबंध में पर्यावरणविदों को अध्ययन व विचार करना चाहिए – विज

बाढ व बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें सचेत - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज पीडितों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार तैयार - अनिल विज बादल फटने के कारणों के संबंध में पर्यावरणविदों को अध्ययन व विचार करना चाहिए - विज हमारे देश में उच्च चरित्रवान लोगों का गुणगान हुआ है, और उच्च चरित्रवान लोगों की बात की जाती है - विज कांग्रेस व आप पार्टी ने हमेशा से ही तानाशाही की है और ये चाहते हैं कि देश में तानाशाही होनी चाहिए - विज चण्डीगढ, 28 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाढ व बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें सचेत हैं और पीडितों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के कारणों के संबंध में पर्यावरणविदों को अध्ययन व विचार करना चाहिए।

बाढ व बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें सचेत – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

पीडितों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार तैयार – अनिल विज

बादल फटने के कारणों के संबंध में पर्यावरणविदों को अध्ययन व विचार करना चाहिए – विज

हमारे देश में उच्च चरित्रवान लोगों का गुणगान हुआ है, और उच्च चरित्रवान लोगों की बात की जाती है

कांग्रेस व आप पार्टी ने हमेशा से ही तानाशाही की है और ये चाहते हैं कि देश में तानाशाही होनी चाहिए

चण्डीगढ, 28 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाढ व बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें सचेत हैं और पीडितों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के कारणों के संबंध में पर्यावरणविदों को अध्ययन व विचार करना चाहिए।

विज  यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत दिनों वैष्णों देवी में पहाड खिसकने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, उसके लिए प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पहली बार इतने बादल फटने की घटनाएं सुनी है, जितने इस बार हो रहे है और जिससे गांव के गांव तबाह हो रहे हैं। इस बारे में पर्यावरणविदों को विचार करना चाहिए, कि इस बार इतने बादल क्यों फट रहे हैं जबकि पहले इतने नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इन्फ्रांस्ट्रक्चर को पुनः स्थापित करने के लिए सरकार लगी हुई है।

बुरे काम करने वालों का कभी भी इस देश में महिमामण्डन नहीं किया जा सकता है – विज

मीडिया द्वारा अपराधियों को महिमामंडन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये सभ्यता के अनुकूल बात कही गई है, क्योंकि हमें उन्हीं का महिमामण्डन करना चाहिए, जिनको आगे लोग अपनाएं। यदि बदमाशों/ गैंगस्टरों इत्यादि का महिमामण्डन किया जाता है तो लोग प्रभावित होते हैं। हमारे देश में उच्च चरित्रवान लोगों का गुणगान हुआ है, और उच्च चरित्रवान लोगों की बात की जाती है, और बुरे काम करने वालों का कभी भी इस देश में महिमामण्डन नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस व आप पार्टी ने हमेशा से ही तानाशाही की है और ये चाहते हैं कि देश में तानाशाही होनी चाहिए – विज

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में  विज ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का एक एजेंडा है कि देश की जितनी भी प्रजांतात्रिक संस्थाएं/स्वायत संस्थाएं हैं, उनको नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चाहे सीबीआई, ईडी, ईसीआई या अन्य कोई ओर भी प्रजातांत्रिक संस्थाएं हों। क्योंकि कांग्रेस व आप पार्टी ने हमेशा से ही तानाशाही की है और ये चाहते हैं कि देश में तानाशाही होनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!