Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 21, 2026 2:44 pm

पीस एजुकेशन पाठ्यक्रम वैश्विक शांति के लिए अत्यंत उपयोगी – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र में शांति सद्भावना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को – आचार्य लोकेश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष , मंत्री कपिल मिश्रा व Stanford University के प्रोफेसर संबोधित करेंगे नई दिल्ली, 28 अगस्त 2025: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में विश्व शांति केंद्र में रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रात: 10 बजे ‘पीस एजुकेशन से विश्व शांति’ सद्भावना अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है |

विश्व शांति केंद्र में शांति सद्भावना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को – आचार्य लोकेश

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष , मंत्री कपिल मिश्रा व Stanford University के प्रोफेसर संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2025: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में विश्व शांति केंद्र में रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रात: 10 बजे ‘पीस एजुकेशन से विश्व शांति’ सद्भावना अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है | सम्मेलन में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष  विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में संस्कृति मंत्री  कपिल मिश्रा, अमेरिका की विश्व विख्यात Stanford University के प्रोफेसर डॉ अनुराग मैराल, प्रख्यात उद्योगपति निर्मल कुमार मिंडा, पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से चेयरमैन डॉ अजित गुप्ता, प्रख्यात समाज सेवी डॉ आलोक ड्रोलिया आदि सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विश्व शांतिदूत आचार्यश्री लोकेशजी ने बताया कि विश्व शांति केंद्र के माध्यम से पीस एजुकेशन का पाठ्यक्रम विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों मे प्रारंभ किए जाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया है | अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पीस एजुकेशन के विभिन्न आयामो पर चर्चा करेंगे |

उल्लेखनीय है कि विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश जी ध्यान, योग और पीस एजुकेशन के विशेषज्ञ हैं| गहरे अध्ययन एवं परीक्षण के बाद आपने ‘पीस एजुकेशन’ पाठ्यक्रम तैयार किया है जो प्राचीन ध्यान-योग और आधुनिक विज्ञान का सम्मिश्रण है|

विश्व शांति केंद्र के हितेश जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी  निर्मल कुमार मिंडा, पार्क हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमैन डॉ अजीत गुप्ता एवं विश्व शांति केंद्र के प्रमुख डॉ आलोक ड्रोलिया होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने में अहिंसा विश्व भारती के पदाधिकारी, सहयोगी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ तैयारिया कर रहे हैं |

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!