प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 44 वाहन चालकों के चालान करके, किया 04 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना

SHARE:

प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 44 वाहन चालकों के चालान करके, किया 04 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना

गुरुग्राम : 27 जून 2026 यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 01.06.2026 से 26.06.2026 तक प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करके यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत इस अभियान में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 01.06.2026 से 26.06.2026 तक प्रेशर हॉर्न के कुल 44 चलान किए। जिनकी कुल कीमत 04 लाख 40 हजार रुपए हैं।

गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसो को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिलो में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। इस प्रकार के दुपहिया चालकों पर अंकुश लगाने के लिए इस साल समय-समय पर विशेष अभियान चलाते हुए दिनांक 01.06.2026 से 26.06.2026 तक प्रेशर हॉर्न के कुल 44 चालान किए। जिनकी कुल राशि 04 लाख 40 हजार रुपये है।

दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करे, रेड लाईट होने पर अपना वाहन स्टॉप लाईन से पहले रोके व सभी यातायात नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए। यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से भी अपील करती है कि बाईको में पटाखा या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल ना करें। यातायात पुलिस गुरुग्राम सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर हैं।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य