तावडू, 23 जून (नरेश मैहंदीरत्ता): भारत की अग्रणी होम वेलनेस कंपनी लिवप्योर ने गुणवत्ता, समावेशी विकास और सतत उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश के तेजी से बढ़ते वेलनेस बाजार में अपने दीर्घकालिक विजन को सामने रखा है। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य भारतीय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्यए सुविधा और आधुनिक तकनीक से युक्त समाधान उपलब्ध कराना है।
निटवर्ती मानेसर स्थित कंपनी के अत्याधुनिक उत्पादन एवं अनुसंधान केंद्र में वॉटर प्यूरीफायर के प्रमुख पुर्जों से लेकर अंतिम उत्पाद तक का निर्माण और असेंबली की जाती है। यहां तैयार होने वाले प्रत्येक उत्पाद की 100 प्रतिशत गुणवत्ता जांच की जाती हैए जिससे उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और सुरक्षित उत्पाद मिल सकें। पत्रकारों के मानेसर स्थित प्लांट का जायजा लेने के दौरान लिवप्योर के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राकेश कौल ने बताया कि देश में सुरक्षित पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनी नवाचार, किफायती समाधान तथा बेहतर सेवाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण जल शोधन तकनीक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने अपने वॉटर बिजनेस में 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और अब एआईओटी आधारित नई पीढ़ी के उत्पादों में निवेश किया जा रहा है। कंपनी के मानेसर प्लांट की एक विशेषता यह भी है कि यहां कार्यरत कर्मचारियों में 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। जो होम अप्लायंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष रोजगार अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी कंपनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। लिवप्योर ने पैकेजिंग में थर्माकोल के उपयोग को कम करते हुए जैव अपघटनीय विकल्प अपनाने शुरू किए हैं। संसाधनों के संरक्षण के प्रयासों से कागज की खपत में उल्लेखनीय कमी आई है। जिससे पानी, ऊर्जा और पेड़ों की बचत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी के पास देशभर में 10 हजार से अधिक रिटेल काउंटरए एक हजार डिस्ट्रीब्यूटर और एक हजार से अधिक प्रमाणित सर्विस इंजीनियरों का नेटवर्क है। इसके साथ ही कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात दक्षिण एशियाए उत्तरी अफ्र्रीका और जीसीसी देशों में भी कर रही है। लिवप्योर ने बताया कि वह वॉटर प्यूरीफायर, एयर कूलिंग, स्लीप सॉल्यूशंस और किचन अप्लायंसेज जैसे क्षेत्रों में अपने वेलनेस इकोसिस्टम का विस्तार कर रही है। कंपनी की योजना 100 से अधिक स्टूडियो और बड़े फॉर्मेट वाले रिटेल स्टोर्स के माध्यम से विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की है।

















