सभी को नशे की लत से दूर रखना हम सबकी जिम्मेवारी, समाजसेवी डाक्टर आरए चौधरी।

तावडू, 23 जून (नरेश मैहंदीरत्ता): बेहतर भविष्य की कामना के लिए समाज से नशे का खात्मा करना अत्यंत जरूरी है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि नई युवा पीढी को नशा की लत से दूर रखा जा सके। यह विचार शिवम अस्पताल के डाक्टर राम अवतार चौधरी ने रखे।
उन्होंने बताया कि समाज से नशे को खत्म करने के लिए यह सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प है और हमें अपने बेहतर भविष्य के लिए नशे को पूरी तरह से समाप्त करना है। नशे की बुराई के खिलाफ इस लड़ाई में सभी विभागों को साथ मिलकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सभी के प्रयास से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नशे का सेवन करने वालों की जानकारी लेकर उन्हें नशामुक्ति में मदद की जानी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!