राष्ट्र की एकता.अखंडता के लिए डॉ मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय, मुकेश यादव। 

तावडू, 23 जून (नरेश मैहंदीरत्ता): भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर की नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में तावडू मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ मुखर्जी को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्वए राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण और त्याग आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के विचार देश की युवा पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जून 1953 को कश्मीर की जेल में डॉ मुखर्जी का निधन हुआ था। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष इस दिन को उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डाक्टर मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए आंदोलन चलाया था। उनका मानना था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं होने चाहिए। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अंतत: अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर मामन यादव, सुभाष, नरेश यादव, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!