Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:43 pm

शर्टलेस प्रोटेस्ट मामला: भारत मंडपम केस में IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026।

दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भारत मंडपम में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट से जुड़े केस में की गई है। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उदय भानु चिब को 10 बजे के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी की निंदा की

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उदय भानु चिब और अन्य युवा कार्यकर्ताओं की गैरकानूनी गिरफ्तारी की वह निंदा करते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। साथ ही उन्होंने सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई और लगाए गए आरोप वापस लेने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के अंदर शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 की लॉबी में घुसे और अपनी कमीजों के नीचे पहनी टी-शर्ट दिखाकर नारे लगाने लगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट पर नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक नारे लिखे थे, जबकि कुछ टी-शर्ट पर डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर भी लगी हुई थी।

सूत्रों का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया था। पहले छतरियों के जरिए स्टिकर अंदर ले जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में टी-शर्ट के जरिए विरोध दर्ज कराने की रणनीति अपनाई गई।

टी-शर्ट और पोस्टर बरामद

दिल्ली पुलिस ने मामले में एक आरोपी और यूथ कांग्रेस नेता की गाड़ी से बड़ी संख्या में टी-शर्ट और पोस्टर भी बरामद किए हैं। इनमें पीएम मोदी की तस्वीर वाली टी-शर्ट और पोस्टर शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विरोध प्रदर्शन के पीछे किसी तरह का वित्तीय लेन-देन तो नहीं हुआ।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना से जुड़े चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है।

एसआईटी का गठन

दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एस के जैन को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। स्पेशल सेल सहित कई टीमें जांच में जुटी हैं।

फिलहाल, उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद राजधानी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!