₹65 हजार रिश्वत लेते तोशाम का कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

₹65 हजार रिश्वत लेते तोशाम का कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
जमीन की पैमाइश के बदले मांगी थी रिश्वत, हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़/भिवानी, 03 जुलाई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए भिवानी जिले के तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को ₹65 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के एवज में कुलदीप, कानूनगो, तहसील तोशाम द्वारा ₹65,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद SV&ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹65,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 23 दिनांक 03.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत पुलिस थाना SV&ACB, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

अपील
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तत्काल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर- 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य