आईटीआई दाखिले के लिए 3 से 15 जुलाई तक होगी ट्रेड चॉइस फिलिंग

SHARE:

आईटीआई दाखिले के लिए 3 से 15 जुलाई तक होगी ट्रेड चॉइस फिलिंग
30 जून तक पूरी हो चुकी है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

गुरुग्राम, 2 जुलाई-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के अधीन संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 जून तक पूरी हो चुकी है। अब पंजीकृत अभ्यर्थी 3 जुलाई से 15 जुलाई तक ट्रेड चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in⁠ पर जाकर ट्रेड चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। पोर्टल पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में उपलब्ध सीटों का विवरण भी देखा जा सकता है।

प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ट्रेड चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी पसंद के ट्रेड भरें। दाखिले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य