Breaking News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी से किया सवाल – नीट पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं राहुल गांधी हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 26, 2026 8:35 am

गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई: अवैध वसूली व आर्म्स एक्ट आरोपी का सरकारी जमीन पर कब्जा ध्वस्त

  • गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को किया गया ध्वस्त।
  • आरोपी के खिलाफ दर्ज है 4 अभियोग

गुरुग्राम: 08 जून 2026

▪️ उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

▪️ यह कार्यवाही अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने तथा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की गई है।

▪️ नगर निगम की भूमि पर बना रखी थीं अवैध दुकानें: अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम द्वारा आरोपी सरफराज निवासी गांव धुनेला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा नगर निगम सोहना की लगभग 150 गज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई दुकानों को चिन्हित किया गया। आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। आरोपी के विरुद्ध अवैध वसूली एवं शस्त्र अधिनियम के तहत 04 अभियोग  थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं।

▪️ गुरुग्राम पुलिस एवं नगर निगम सोहना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही: आज  उप-निरीक्षक विनय, प्रभारी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा तथा पूरी कार्यवाही को कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

▪️ भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही: गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं, नशा तस्करों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों एवं अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!