संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली, 9 जून।

हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन का जोन-2 सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, हमें इस अंतरात्मा की आवाज को सुनकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

वे आज चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग तथा रास कला मंच के सहयोग से मंचित नाटक “ संविधान के नायक” को देखने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी नाटक के संदेश एवं कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।

नायब सिंह सैनी ने नाटक के जीवंत अभिनय एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामायण में हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाने का संस्मरण है उसी प्रकार आज इस नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं लेखक ने दर्शकों को संविधान के प्रति उनके दायित्वों की याद दिलाई है। ऐसे नाटक समाज को संस्कृति एवं देश भक्ति का मार्ग दिखाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं ।
इस अवसर पर नाटक की स्क्रिप्ट का विमोचन भी किया गया।

नाटक के मंचन के अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला , उप सभापति हरिवंश , हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष  कृष्ण लाल मिड्ढा, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं विधान मंडलों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!