Breaking News
हरियाणा: रेवाड़ी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, लाइसेंस ब्रांच का ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान “हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज टीबी उन्मूलन की दिशा में गुरुग्राम में बड़ी पहल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की सहायता परियोजना गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड्स और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी

May 25, 2026 3:35 am

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ : विधायक मुकेश शर्मा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ : विधायक मुकेश शर्मा
  • विधायक मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड़  हुजुर साहिब नांदेड़ जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह, स्टेशन पर प्रशासनिक प्रबंधों की सराहना की

गुरुग्राम, 16 मई।

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए सिरसा से रवाना हुई विशेष ट्रेन शुक्रवार रात गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले गुरुग्राम जिले के श्रद्धालु भी रवाना हुए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे सिरसा से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी होते हुए गुरुग्राम पहुंची। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर विधायक मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को ट्रेन में सवार करवाया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ : मुकेश शर्मा

ट्रेन को रवाना करने से पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के लाखों लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से अनेक श्रद्धालु अयोध्या, प्रयागराज सहित विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि योजना को प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी सराहा जा रहा है और इसकी सफलता को देखते हुए कई राज्य इसे अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि भारत की संस्कृति और धार्मिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं तथा देश में अनेक ऐसे ऐतिहासिक और पौराणिक धार्मिक स्थल हैं, जहां जाने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है। राज्य सरकार ने इस योजना के जरिए आमजन, विशेषकर बुजुर्गों को यह अवसर उपलब्ध कराया है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या उससे कम है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

अंत्योदय सरल पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पात्र व्यक्ति का जैसे ही रजिस्ट्रेशन होगा, इसके उपरांत जैसे ही यात्रा जाएगी, उनसे विभाग द्वारा स्वयं संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी विशेष ट्रेन प्रस्थान करेगी। उन्होंने यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।

तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह, स्टेशन पर प्रशासनिक प्रबंधों की सराहना की

इस दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु सुजान सिंह, राज कौर, जय प्रकाश, उदयबीर सिंह, ललित कुमार सिंह, बाबू लाल, मीना, हरनाम कौर, रामकिशन तथा रामा में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। यात्रियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्थाओं और सुविधाओं की भी प्रशंसा की। यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर बैठने, पेयजल, सहायता एवं अन्य आवश्यक प्रबंध बेहतर ढंग से किए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, गुड़गांव रेलवे स्टेशन प्रबंधन की ओर से एरिया ऑफिसर दहिया, वाणिज्य निरीक्षक शिव कुमार यादव, निगम पार्षद सुरेखा चौहान, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास स्वामी तथा सुरेंद्र शर्मा, एआईपीआरओ अमित यादव, आईसीए बिजेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक विजय रोहिल्ला, बीपीडब्लू रवि कुमार, अमित किन्हा, भूपेंद्र, संदीप ग्रेवाल, सिंजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार तथा मनीष मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!