Breaking News
हरियाणा: रेवाड़ी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, लाइसेंस ब्रांच का ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान “हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज टीबी उन्मूलन की दिशा में गुरुग्राम में बड़ी पहल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की सहायता परियोजना गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड्स और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी

May 26, 2026 12:25 am

डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात

डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात

डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार

आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत

पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात

गुरुग्राम: 20 मार्च  गुरुग्राम पुलिस को गुरुग्राम में स्थित कुछ स्कूलों में बॉम्ब होने की ईमेल प्राप्त होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

▪️उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, बम डिस्पोजल टीम, फायरबिग्रेड को बुलाकर मौका घटना स्थलों का निरीक्षण करवाया गया जहां पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला। स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने के संबंध में स्कूल के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था।

▪️थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को गुजरात से काबू किया। आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (उम्र- 30 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बांग्लादेश हाल निवासी श्रीपल्ली बाजार, गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई है।

लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई।

▪️ आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह बांग्लादेश का निवासी है तथा करीब 9 साल पहले अवैध रूप से भारत में आया था तथा यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। मारुति शुरुआत में मजदूरी करता था। आरोपी को डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है तथा यह पिछले 5 वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है। यह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था जहां पर इसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने इससे जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में इसको USDT देने की बात कही। इसके बाद इसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई। जिसके बदले इसको करीब 250 USDT crypto currency के रूप में मिले थे। उपरोक्त में से ही एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया।

▪️अभियोग में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!