Breaking News
आईएमटी मानेसर में न्यूनतम मजदूरी को लेकर हिंसा: 50 गिरफ्तार, कई महिलाएं शामिल, भोंडसी जेल भेजे गए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज फायर अफसर सज्जन सिंह सागवान कौन , मुख्यमंत्री कार्यालय को भी जानकारी नहीं कि भ्रष्टाचार में गिरफ्तार हुए बड़े पद पर नियुक्त किया है बीते तीन वर्षों से टीबी मुक्त पंचायत तुर्कापुर को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट, दो वर्षों से 24 पंचायतों को सिल्वर व एक वर्ष के लिए 71 पंचायतों को मिला ब्रांज सर्टिफिकेट डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

April 10, 2026 8:45 pm

बीते तीन वर्षों से टीबी मुक्त पंचायत तुर्कापुर को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट, दो वर्षों से 24 पंचायतों को सिल्वर व एक वर्ष के लिए 71 पंचायतों को मिला ब्रांज सर्टिफिकेट

बीते तीन वर्षों से टीबी मुक्त पंचायत तुर्कापुर को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट, दो वर्षों से 24 पंचायतों को सिल्वर व एक वर्ष के लिए 71 पंचायतों को मिला ब्रांज सर्टिफिकेट

स्वस्थ नागरिक राष्ट्र की प्रगति का आधार : अजय कुमार

– डीसी अजय कुमार ने विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला को टीबी मुक्त बनाने में सराहनीय योगदान देने वाली पंचायतों को किया सम्मानित

– बीते तीन वर्षों से टीबी मुक्त पंचायत तुर्कापुर को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट, दो वर्षों से 24 पंचायतों को सिल्वर व एक वर्ष के लिए 71 पंचायतों को मिला ब्रांज सर्टिफिकेट

– डीसी अजय कुमार ने क्षय उन्मूलन के प्रति जागरुकता चलाने वाले अभियान को भी दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम, 24 मार्च। डीसी अजय कुमार ने कहा कि स्वस्थ नागरिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाते है। उन्होंने यह बात मंगलवार को विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने वाली जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

अजय कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने क्षय जैसी बीमारी की गंभीरता को समझते हुए दुनिया भर में 2030 तक इसके उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से टीबी मुक्त भारत अभियान का आह्वान किया है। पंचायती राज संस्थाओं ने जिस प्रकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, नकल रहित परीक्षा के संचालन व अन्य सामाजिक महत्व के राष्ट्रीय अभियानों में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उसी तरह टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है।

डीसी ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता में जनभागीदारी का होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में जिला की सभी पंचायतों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त पंचायत, निक्षय मित्र आदि जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए है। साथ ही जिला में सीएसआर का सहायता से क्षय रोगियों के उपचार में सहयोग बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। इससे पहले, डीसी ने लघु सचिवालय परिसर से क्षय उन्मूलन के प्रति जागरुकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई और सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को ब्रांज, सिल्वल व गोल्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया।

सिविल सर्जन डा. लोकवीर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर उपचार करवाने से यह दूसरे लोगों तक संक्रमित नहीं होती। उन्होंने बताया कि जिला में तीन साल से लगातार पटौदी खंड की तुर्कापुर में एक भी टीबी संक्रमण का केस नहीं आया। जिसके चलते तुर्कापुर ग्राम पंचायत को गोल्ड सर्टिफिकेट का सम्मान मिला है। इसी तरह पिछले दो साल से 24 पंचायत और एक साल से 71 पंचायतों टीबी का एक भी केस नहीं मिला जिसके चलते इन्हें क्रमश: सिल्वर व ब्रांज सर्टिफिकेट मिला। इस अवसर पर क्षय रोग जागरूकता की शपथ भी ली गई।

डिप्टी सिविल सर्जन एवं क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुग्राम जिला में वर्तमान समय में संवेदनशील व प्रतिरोधक श्रेणी के 6328 क्षय रोगी है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से जिला में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की माता मनसा देवी मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी: मुख्यमंत्री नई दिल्ली 19 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंचकूला पहुंचकर माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की माता मनसा देवी मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी: मुख्यमंत्री

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद , जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

error: Content is protected !!