May 1, 2026 6:36 pm

अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) उपलब्ध कराने वाला 01 ओर आरोपी गिरफ्तार।

गुरुग्राम: 23 फरवरी 2026

▪️ दिनांक 16.02.2026 को अपराध शाखा सिकन्दरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नजदीक होली चौक गोगा कॉलोनी, गुरुग्राम से 01 युवक को अवैध गाँजा सहित काबू किया था, जिसकी पहचान *उपेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू निवासी गांव भाकरी, जिला बेगूसराय (बिहार)* के रूप में हुई थी।

▪️ उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 02 किलो 390 ग्राम अवैध गाँजा बरामद होने पर इसके खिलाफ थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था।

▪️अपराध शाखा सिकंदरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी उपेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू को अवैध गाँजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी दिनांक 17.02.2026 को नजदीक सैक्टर 64, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान *सतीश कुमार निवासी गांव जागीर, जिला सुपौल (बिहार)* के रूप में हुई थी।

👁️‍🗨️ Follow -Up दिनांक 23.02.2026

👁️‍🗨️ अपराध शाखा सिकंदरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी सतीश को अवैध गाँजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी दिनांक 21.02.2026 को नजदीक गांव बुवापुर, जिला गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान *मनीष कुमार (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव जागीर,जिला सुपौल(बिहार)* के रूप में हुई है।

👁️‍🗨️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि आरोपी उपेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू के कब्जा से बरामद हुआ गाँजा आरोपी सतीश ने उपलब्ध करवाया था व आरोपी सतीश को उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ आरोपी मनीष ने उपलब्ध कराया था।

👁️‍🗨️ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी मनीष को दिनांक 22.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

error: Content is protected !!