Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:43 pm

दिल्ली के नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा: नागरिकों के लिए डिजिटल शिकायत समाधान, तीन स्तर, एक लक्ष्य !!

दिल्ली, 23 फ़रवरी 2026 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में CM जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका मकसद है—राजधानी के नागरिकों की शिकायतों का तेज, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह platform केवल एक डिजिटल सुविधा नहीं, बल्कि सुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। अब लोग घर बैठे अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। एक ही प्लेटफॉर्म पर आप इन प्रमुख विभागों से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं—
दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग।

सरकार का दावा है कि हर शिकायत का निपटारा अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जाएगा।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

  • नागरिक आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर शिकायत दर्ज करेंगे।

  • मोबाइल नंबर डालकर OTP से सत्यापन होगा।

  • समस्या का पूरा विवरण भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।

  • शिकायत जमा होते ही सिस्टम एक unique reference ID देगा, जिससे शिकायत की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।

  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मॉनिटर होगी और हर स्तर पर SMS के जरिए जानकारी मिलेगी।

तीन-स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था:

  1. जन शिकायत समाधान अधिकारी

  2. अपील प्राधिकारी

  3. अंतिम अपीलीय प्राधिकारी

यदि तय समय में समाधान नहीं होता या नागरिक संतुष्ट नहीं होता, तो शिकायत अपने-आप अगले स्तर पर पहुंच जाएगी।

पुरानी शिकायतों को नई शिकायत से लिंक करने और reminder भेजने की सुविधा भी दी गई है।

यह प्लेटफॉर्म डिजिटल इंडिया की सोच से प्रेरित होकर एक single-window system के रूप में तैयार किया गया है।

शिकायत दर्ज करने के चार माध्यम:

  • Online portal

  • Mobile app

  • Call सेंटर नंबर 1902

  • Offline माध्यम (मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर)

सरकार का कहना है कि यदि किसी स्तर पर समाधान नहीं हो पाता, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, पहली बार राजधानी में सभी सरकारी संपत्तियों का डिजिटल record तैयार करने के लिए asset management पोर्टल भी शुरू किया गया है। आने वाले समय में WhatsApp आधारित सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे विभागों से जुड़ी शिकायतें और सेवाएं और आसान हो जाएंगी। इसके अलावा, e-District सेवाओं को Common Service Center नेटवर्क से जोड़ा गया है, ताकि लोग छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाएँ।

कुल मिलाकर, सीएम जनसुनवाई पोर्टल दिल्ली में शिकायत निवारण व्यवस्था को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!