बजट सत्र में हंगामे के आसार, महिला योजना की राशि जारी, लैंड-फॉर-जॉब केस में पेशी और जिलों से बड़ी घटनाएं

बिहार, 16 फरवरी 2026

बिहार में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज़ से काफी अहम रहने वाला है। राज्य की  का बजट सत्र जारी है और आज अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जहां पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

इसी बीच सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश की लगभग 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी जा रही है।

पत्रकार पेंशन पर मंत्री का बयान

पत्रकारों की पेंशन को लेकर सदन में उठे सवाल पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में पत्रकारों के लिए 20 वर्ष की सेवा शर्त के साथ पेंशन योजना लागू है। उन्होंने दावा किया कि जितनी पेंशन बिहार सरकार दे रही है, उतनी व्यवस्था कई अन्य राज्यों में नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में पत्रकारों के लिए फैमिली पेंशन योजना भी लागू की गई है।

सदन में हंगामा और प्रदर्शन

सदन में दिवंगत नेता राम विलास पासवान को लेकर की गई टिप्पणी पर एनडीए के विधायकों ने कड़ा विरोध किया और विपक्ष से माफी की मांग की।
वहीं आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

लैंड-फॉर-जॉब केस: दिल्ली में पेशी

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे।
जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोप तय होने के बाद औपचारिक प्रक्रिया के तहत उनसे अदालत में हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसी मामले में पहले तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंचे थे।

सीवान में 7 लाख की चोरी

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये मूल्य के गहने, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पीड़िता सायदा खातून घर बंद कर बेटी के यहां गई थीं। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से जेवरात, नकदी व अन्य सामान गायब था।

शेखपुरा में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नवादा जिले में छिपा हुआ था और विशेष टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई।

कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग

कटिहार जिले के कुर्सेला हटिया में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन के अनुसार 50 से अधिक दुकानें जल गईं, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि नुकसान इससे कहीं अधिक है। प्रारंभिक जांच में आग फैलने की एक बड़ी वजह दमकल व्यवस्था की कमी बताई जा रही है।
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भविष्य में बेहतर फायर ब्रिगेड व्यवस्था पर विचार करने की बात कही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!