Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 12:19 pm

लंदन (इंग्लैंड) में टीचर की नौकरी व वीजा दिलाने का प्रलोभन देकर धोखाधङी से ठगी करने के मामले में 01आरोपी गिरफ्तार।

गुरुग्रामः 03 अक्टूबर 2025दिनांक 18.01.2025 को एक महिला ने पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसको व्हाट्सऐप पर एक कॉल आई जिसमें इसे लंदन में टीचर की जॉब व वीजा के लिए स्पॉन्सर का प्रलोभन दिया और इसे विश्वास में लेकर इससे रुपए ट्रांसफर करवाकर इसके साथ धोखाधडी कर ली। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️श्री प्रियान्शु दिवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक अमित कुमार, प्रबन्धक थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम के कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम देने में संलिप्त 01 आरोपी को दिनांक 30.09.2025 को मुंबई, महाराष्ट्र से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान 1. सौरभ कुमार बनर्जी (उम्र-42 वर्ष, शिक्षा एम.बी.ए.) निवासी मालवीय नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी की LOC जारी करवा रखी थी जिसके चलते आरोपी को दिनांक 29.09.2025 को मुंबई एयरपोर्ट इमिग्रेशन विभाग द्वारा आरोपी को डिटेन करके पुलिस टीम को सूचना दी गई व आरोपी को काबू किया गया। आरोपी को दिनांक 30.09.2025 को माननीय अदालत मुंबई में पेश करके दिनांक 02.10.2025 तक का राहदारी रिमांड लिया गया व आरोपी को दिनांक 02.10.2025 को माननीय अदालत, गुरुग्राम में पेश करके 01 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया।

▪️पुलिस अनुसन्धान व आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्ष-2024 में लंदन गया था व वहां वेब डिजाइनिंग का काम/नौकरी करता था। आरोपी ने बताया कि इसकी मुलाकात साईबर फ्रॉड करने वाले लोगों से हुई, जो लंदन में नौकरी दिलाने की एक फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी देने के विज्ञापन करते थे। उस फर्जी वेबसाइट पर लोगों को लंदन में जॉब दिलाने का प्रलोभन देकर उनसे ठगी की जाती थी। उपरोक्त अभियोग में भी शिकायतकर्ता को साईबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों ने संपर्क किया व आरोपी सौरभ के माध्यम से उसके बैंक खाते में शिकायतकर्ता से 10 लाख 22 हजार 300 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। उपरोक्त आरोपी सौरभ को खाते में ट्रांसफर होने वाली राशि का 10% कमीशन प्राप्त हुआ था।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बैंक खाते को सीज करके 06 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए है।

▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 01 मोबाईल फोन, 01 पासपोर्ट व 01 वीजा बरामद किया गया। आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद आज दिनांक 03.10.2025 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!