Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 11:15 am

देश के गृह मंत्री के दौरे पर छात्र नेताओं को हिरासत में लेना घोर निंदनीय – दिग्विजय चौटाला

देश के गृह मंत्री के दौरे पर छात्र नेताओं को हिरासत में लेना घोर निंदनीय – दिग्विजय चौटाला

गृह मंत्री को छात्रों से कैसा डर ? कक्षाएं और लाइब्रेरी बंद, छात्र नेता हिरासत में क्यों ? – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 3 अक्तूबर। जेजेपी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते इनसो नेताओं को हाउस अरेस्ट व हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। दिग्विजय ने कहा कि इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल को पूरा दिन हाउस अरेस्ट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक को हिरासत में रखकर रोहतक जिला प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोंटा है और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हनन किया है। उन्होंने हैरानी जताई कि आज हरियाणा में ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि युवा छात्र नेताओं से प्रशासन और सरकार के नेताओं को डर लग रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी इनसो के छात्र नेता हमेशा छात्रों और शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दे तथ्यों के साथ उठाते हैं और कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सराहनीय काम करते रहे हैं। उनकी गतिविधियों पर इस तरह पाबंदी लगाना और उन्हें घर में हिरासत में रखना दिखाता है कि हरियाणा सरकार और रोहतक प्रशासन को ना छात्र हितों की परवाह है और ना ही उनका लोकतंत्र में विश्वास है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस तरह दमन करने से विरोध और मुखर होता है और आने वाले दिनों में राज्य सरकार को इसका एहसास होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार का बस चले तो वह छात्र संगठनों को पूरी तरह ही बंद करवा देगी लेकिन युवा शक्ति ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में फीस वृद्धि, स्टाफ की कमी, हॉस्टलों की कमी और भर्तियों में भ्रष्टाचार के मामले उजागर करना अगर अपराध है तो ऐसे अपराध इनसो नेता और आज का युवा इस सरकार के खिलाफ निरंतर करता रहेगा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते बहुत से संस्थानों की कक्षाएं बंद करवाना और लाइब्रेरी बंद करवाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने युवा छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे संघर्ष की लड़ाई में खुद को अकेला ना महसूस करें और मायूस ना हों, जल्द ही एक मजबूत रणनीति बनाकर सरकार से इस कुकृत्य की जवाबदेही ली जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!