Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:17 am

इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों की बल्ले -बल्ले

इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों की बल्ले -बल्ले "एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन" हेतु एक महीने के लिए आज से खुला पोर्टल 40 लाख से 70 लाख तक की कीमत के वाहनों के खरीददार कर सकते हैं आवेदन चंडीगढ़ , 27 अगस्त - हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच हुआ है तो वे "इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल" पर "एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन" हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऐसे सभी पात्र ख़रीददार इस पोर्टल पर 28 अगस्त 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल केवल 1 महीने के लिए खुला रहेगा।

इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों की बल्ले -बल्ले

“एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन” हेतु एक महीने के लिए आज से खुला पोर्टल

40 लाख से 70 लाख तक की कीमत के वाहनों के खरीददार कर सकते हैं आवेदन

चंडीगढ़ , 27 अगस्त – हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच हुआ है तो वे “इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल” पर “एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन” हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऐसे सभी पात्र ख़रीददार इस पोर्टल पर 28 अगस्त 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल केवल 1 महीने के लिए खुला रहेगा।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा, बल्कि आम लोगों के खर्च में भी कटौती होगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है जिससे प्रदूषण कम फैलता है। उन्होंने बताया कि शोध लगातार दर्शाते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसें और कम वायु प्रदूषक उत्पन्न करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!