बिना सिफारिश युवाओं को रोजगार, किसानों को 72 घंटे में भुगतान… दिल्ली में CM नायब सैनी ने गिनाईं हरियाणा सरकार की उपलब्धियां

SHARE:

बिना सिफारिश युवाओं को रोजगार, किसानों को 72 घंटे में भुगतान... दिल्ली में CM नायब सैनी ने गिनाईं हरियाणा सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्ली, 12 नवंबर। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी, किसानों को फसल का समय पर भुगतान और प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। गुरुवार को नई दिल्ली में पत्रकारों के दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, ताकि गरीब परिवारों के युवाओं को बिना किसी सिफारिश के आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विपुल गोयल और पैरालंपिक खिलाड़ी नवदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए दीपावली और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। समाजहित में सवाल पूछना और शासन व्यवस्था को जवाबदेह बनाए रखना मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्वस्थ आलोचना, निष्पक्ष विचारों और सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और किसानों को समय पर भुगतान

खेलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पैरालंपिक खिलाड़ी नवदीप सिंह की उपलब्धियों और हरियाणा की खेल नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हितों पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में फसल MSP पर खरीदी जा रही है और 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में किसानों के खातों में करीब दो लाख करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

 

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल बड़े भवन और आंकड़े जुटाना नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी दिशा में प्रदेश में सड़क, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पारदर्शी नीतियों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय सनातन परंपरा और त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दीपावली का उल्लास भाई दूज, छठ पूजा, गोपाष्टमी और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व तक बना रहता है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य