ढोल-दमाऊ की थाप पर गूंजे उक्रांद के नारे, आशीष नेगी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

SHARE:

गौचर में आशीष नेगी का भव्य स्वागत, ढोल-दमाऊ की थाप पर गूंजे उक्रांद के नारे

गौचर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से आशीष नेगी को प्रत्याशी नामित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को गौचर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। ढोल-दमाऊ की थाप, गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के बीच आशीष नेगी का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक अभियान को धार देने का संकल्प लिया।सांगठनिक जिला चंद्रनगर गैरसैंण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आशीष नेगी का फूल–मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र उक्रांद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा को संगठन के लिए नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया। साथ ही गांव–गांव और घर–घर तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और क्षेत्रीय मुद्दों को जनता के बीच रखने की बात कही। इस अवसर पर सांगठनिक जिला चंद्रनगर गैरसैंण के जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा ने कहा कि आशीष नेगी को प्रत्याशी नामित किया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के सहयोग से उक्रांद क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार, युवाओं के लिए रोजगार, पलायन पर रोक, बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने जैसे मुद्दे उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े हैं। इन सवालों को लेकर दल का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने कहा कि आशीष नेगी को प्रत्याशी बनाए जाने से युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ उनके समर्थन में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हक–हकूकों और क्षेत्रीय अस्मिता की आवाज को जन–जन तक पहुंचाने में युवा शक्ति अहम भूमिका निभाएगी।

आशीष नेगी को प्रत्याशी नामित किया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

 

जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी से ही बढ़ेगी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवीन पुजारी, गैरसैंण ब्लॉक अध्यक्ष जय नेगी, गिरीश सिरसवाल, केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, केंद्रीय सचिव युवा उक्रांद राजा सिंह, मुकेश कुंवर, विकेंद्र खत्री, संजय बहुगुणा, रोहित बहुगुणा, शुभम चौहान, अनिल बिष्ट, पंकज बिष्ट और बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आशीष नेगी के स्वागत कार्यक्रम के जरिए उक्रांद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य