हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति

SHARE:

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। हरियाणा में नए निवेश आकर्षित करने और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, प्रमुख औद्योगिक समूहों, व्यापारिक संगठनों और संभावित निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। दौरे का उद्देश्य हरियाणा को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना और प्रदेश में औद्योगिक विकास, तकनीकी हस्तांतरण तथा रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।मुख्यमंत्री के इस दौरे में ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा विनिर्माण और ऑटोमोबाइल सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही स्वीडन की कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से हरियाणा के उद्योगों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), को जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।

15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री के स्वीडन दौरे का प्रमुख कार्यक्रम 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे 2026 होगा। इस कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नवाचार विशेषज्ञों और निवेशकों को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर केंद्रित एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, निवेश अनुकूल नीतियों, आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को हरियाणा में निवेश और औद्योगिक साझेदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और पारस्परिक हितों से जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

ऊर्जा, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश पर विशेष ध्यान

स्वीडन दौरे के दौरान हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। ऊर्जा, रक्षा विनिर्माण और ऑटोमोबाइल के साथ-साथ होम फर्निशिंग एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में भी सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, आधुनिक विद्युत अवसंरचना और ऊर्जा भंडारण से जुड़ी तकनीकों पर चर्चा होगी। स्वीडन की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर हरियाणा में ऊर्जा प्रणालियों के आधुनिकीकरण और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप नई तकनीकों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।होम फर्निशिंग क्षेत्र में फर्नीचर निर्माण, घरेलू साज-सज्जा के उत्पादों, आधुनिक विनिर्माण इकाइयों और वैश्विक सोर्सिंग नेटवर्क में सहयोग पर जोर रहेगा। इसके माध्यम से हरियाणा के निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ने के अवसर तलाशे जाएंगे।रक्षा क्षेत्र में उन्नत विनिर्माण, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, रक्षा उपकरणों के कलपुर्जों और तकनीक आधारित औद्योगिक उत्पादन में सहयोग की संभावनाओं पर विचार होगा। इससे प्रदेश के मौजूदा इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने और उच्च मूल्य वाले औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के अवसर तलाशे जाएंगे ,ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट क्षेत्र में उन्नत वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नई पीढ़ी की वाहन तकनीकों और टिकाऊ परिवहन समाधानों पर विशेष चर्चा होगी। स्वीडन की कंपनियों के साथ संभावित साझेदारी के जरिए हरियाणा के ऑटोमोबाइल उद्योग को आधुनिक तकनीकों, वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।

इन क्षेत्रों में संयुक्त उपक्रमों, अनुसंधान साझेदारियों और तकनीकी आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

रियल एस्टेट और आधुनिक शहरी विकास पर भी रहेगा जोरमुख्यमंत्री के दौरे में रियल एस्टेट, आधुनिक शहरी अवसंरचना और सतत शहरी विकास भी प्रमुख विषय होंगे। इस संबंध में ऊर्जा दक्ष भवनों, टिकाऊ आवास, एकीकृत शहरी अवसंरचना तथा आधुनिक वाणिज्यिक एवं औद्योगिक परिसरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।इसके अलावा हरियाणा और स्वीडन के शहरों के बीच सिस्टर सिटी साझेदारी विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इस तरह की साझेदारी से शहरी नियोजन, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान संभव हो सकेगा।हरियाणा में तेजी से हो रहे औद्योगिकीकरण और शहरी विस्तार को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय शहरों के साथ सहयोग से आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के अवसर तलाशे जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वीडन में एकीकृत शहरी विकास के अंतरराष्ट्रीय मॉडलों का भी अवलोकन करेंगे और हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता पर विचार करेंगे।

तकनीकी हस्तांतरण और कौशल विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

इस दौरे का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि तकनीकी हस्तांतरण, नवाचार, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारियों की संभावनाएं तलाशना भी है।मुख्यमंत्री तकनीकी संस्थानों, औद्योगिक संगठनों और नवाचार से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ उन्नत विनिर्माण, डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन, अनुसंधान एवं विकास और उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण में सहयोग पर चर्चा करेंगेइसके तहत हरियाणा के औद्योगिक कार्यबल की क्षमताओं को मजबूत करने और युवाओं को उभरते उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान साझेदारियों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य