Gurugram कार चालक ने जानबूझकर महिला राइडर्स को मारी टक्कर 

SHARE:

कार चालक ने जानबूझकर महिला राइडर्स को मारी टक्कर

गुरुग्राम 14 सितम्बर / गुरुग्राम में कार सवार युवक की गुंडागर्दी देखने को मिली है। गोल्फकोर्स रोड पर कार सवार युवक ने  महिला राइडर्स को टक्कर मार दी ,आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसका इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गाड़ी चालक की तलाश में जुट गई ।

 

गुरुग्राम पुलिस की माने तो पीड़िता की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है की इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।
जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक और महिला के बीच कहासुनी हुई थी जिससे गुस्से में कार सवार ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी महिला रोड पर गिर गई। महिला के साथियो ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो फरार हो गया।
hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य